विधायक ने किसानों के भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, पन्तनगर में कृषि प्रशिक्षण में लेंगे भाग

Saturday, October 11, 2025 - 21:17
Updated: 1 year ago
0
विधायक ने किसानों के भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, पन्तनगर में कृषि प्रशिक्षण में लेंगे भाग

फतेहपुर (आरएनआई) श्री अन्न मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के माध्यम से गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर उत्तराखण्ड में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदशनी में भ्रमण एवं श्री अन्न मिलेट्स प्रशिक्षण हेतु पचास किसानों के दल को विधायक खागा कृष्णा पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र‌ सिंह ने कहा कि पन्तनगर में किसानों को मिलेट यानी ज्वार बाजरा, रागी, मादा काकुन, सांवां तथा कुटकी के फसल उत्पादन के साथ ही मूल्य संवर्द्धन की जानकारी प्राप्त होगी, इसके साथ ही वहा पर आयोजित किसान मेला में उन्नतिशील किस्म के बीज किसान ले सकते हैं। विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों एवं तकनीकी कृषि की जानकारी किसानों को मिलेगी, जिसे अपनाकर किसान अपने साथ ही अन्य किसानों को जानकारी देंगे जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम सिंह ने कहा कि पन्तनगर विश्वविद्यालय में किसान मिलेट्स फसलों के साथ ही बागवानी सब्जी, फूलों की खेती की जानकारी के साथ ही फार्म भ्रमण भी करेंगे। प्राकृतिक खेती एवं मशरूम उत्पादन के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी मिलेगी। भ्रमण दल के एसडीओ रंजीत चौरसिया ने उत्पादन की जानकारी दी। भ्रमण कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रज्ञा ग्रामोत्थात सेवा समिति के सर्विव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि उन भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से संस्थानों के फार्म भ्रमण में कृषि की नई तकनीक प्रत्यक्ष देखने को मिलती है जिसे किसान अपनाकर उत्पादन में बद्धि करने के साथ ही अन्य किसानों के लिए माडल बनते हैं। भ्रमण दल में भानुप्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, रामसरन सिंह, शिव प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, भइयालाल, रीता देवी, राधा देवी सहित तमाम किसान व महिलाएं शामिल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User