डाकघर में करोड़ों की ठगी का आरोप, पीड़ितों ने डाक कर्मियों पर एफआईआर की मांग की

Saturday, October 11, 2025 - 21:17
Updated: 1 year ago
0
डाकघर में करोड़ों की ठगी का आरोप, पीड़ितों ने डाक कर्मियों पर एफआईआर की मांग की

फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव स्थित डाकघर में हुए गबन की शिकायत को लेकर शनिवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपकर गबन करने वाले डाक कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करके कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।

प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू व सनगांव निवासी मोईन खान की संयुक्त अगुवई में पीड़ित सदर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में संचालित डाकघर की शाखा में तैनात नीरज यादव व उनके सहयोगियों भूपेन्द्र सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह व पोस्टमैन विकास साहू ने लगभग 150 लोगों का खाता खोलकर विभिन्न खातों में सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी व एसबी खाता में हर माह रूपया लेकर पासबुक में मोहर लगाकर एन्ट्री करते थे। कई वर्षों तक नीरज यादव व उसके सहयोगियों ने लगभग 150 लोगों की पासबुक में एन्ट्री कर रूपया लेता रहा। विगत अप्रैल माह में नीरज व उसके सहयोगियों ने ग्रामीणों की नई पासबुक बनाने के नाम पर पुरानी पासबुक जमाई कराई और मई में दूसरी नई पासबुक देने को कहा। मई में नई पासबुक न मिलने पर जब डाकघर में पता किया तो जानकारी हुई कि नीरज छुट्टी में है। फिर पता चला कि खातों में पैसा ही जमा नहीं किया गया है। उनके साथ करोड़ो रूपए की ठगी की गई है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने डाकघर सनगांव के नीरज यादव, भूपेन्द्र सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह व विकास साहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर सुनील कुमार शुक्ला, मोहन कुमार, धर्मपाल, निर्मला, राम बहादुर, रामपाल, मो0 नदीम खां, एजाज हसन, खुशनुमा, अजीज, मेकीमा, रेमा देवी, गुलनाज बानो, शमा, कमरजहां, रेहाना, रकीमा बानो, जानकी देवी, अजहर अली, संगीता भी मौजूद रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User