विद्युत विभाग की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान, 18 बकायेदारों की काटी लाइन, नौ लोगों से जमा कराया राजस्व

Monday, November 10, 2025 - 21:11
Updated: 12 months ago
0
विद्युत विभाग की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान, 18 बकायेदारों की काटी लाइन, नौ लोगों से जमा कराया राजस्व

फतेहपुर (आरएनआई) विद्युत विभाग की टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अधिशाषी अभियंता प्रथम रत्नेश जायसवाल, उपखण्ड अधिकारी अमित शर्मा व अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार मौर्य के निर्देशन में हरिहरगंज उपकेन्द्र के कई इलाकों में अभियान चलाया गया। जिसमें 18 बकायेदारों की जहां लाइन कट की गई वहीं नौ लोगों से राजस्व भी जमा कराया। 

अधिशाषी अभियंता प्रथम श्री जायसवाल ने बताया कि हरिहरगंज विद्युत उपकेन्द्र की टीम ने वर्मा चौराहा, कबाड़ी मार्केट सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 18 बकायेदार मिले जिनकी लाइन कट की गई। साथ ही नौ लोगों से एक लाख पचास हजार रूपए राजस्व के रूप में जमा कराया। उन्होने कहा कि बकायेदारों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होने विद्युत उपभोक्ताओं का आहवान किया कि अपने-अपने बकाया राजस्व को तत्काल जमा करें। साथ ही विद्युत चोरी न करें। विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर टीजी-2 धीरेन्द्र सिंह यादव, रवींद्र त्रिवेदी, देवेंद्र यादव, लाइनमैन कामता, अखिलेश भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User