आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया फतेहपुर का स्थापना दिवस, 199 वें वर्ष पूर्ण होने पर काटा केक, दी शुभकामनाएं

Monday, November 10, 2025 - 21:12
Updated: 12 months ago
0
आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया फतेहपुर का स्थापना दिवस, 199 वें वर्ष पूर्ण होने पर काटा केक, दी शुभकामनाएं

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के शान्तीनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में फतेहपुर जनपद की स्थापना के 199 वें वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, शहरवासियों और गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर जनपद के गौरवशाली इतिहास को याद किया। केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने जनपदवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आगामी वर्ष फतेहपुर जनपद के लिए और भी प्रगति, स्वच्छता और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने शहर को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने के संकल्प के साथ इस स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं। स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरण किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव मामा, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, संजीव चौरसिया, अमित सोनी, बबल सोनी, रिंकू सरदार, राजीव गुप्ता, राहुल सोनी, जिला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और शहरवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल के बीच बांके बिहारी मंदिर में स्थापना दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User