"मेरी माटी मेरा तीर्थ मेरी जिम्मेदारी": फतेहपुर स्थापना दिवस पर 199वीं वर्षगाँठ का संकल्प

Monday, November 10, 2025 - 21:11
Updated: 12 months ago
0
"मेरी माटी मेरा तीर्थ मेरी जिम्मेदारी": फतेहपुर स्थापना दिवस पर 199वीं वर्षगाँठ का संकल्प

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर स्थापना दिवस के अवसर पर खागा तहसील के गुरसंडी गांव स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर 199 लिखा। विद्यालय परिसर में छात्रों व शिक्षकों द्वारा बनाई गई यह मानव श्रृंखला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। कार्यक्रम में प्रवीण पांडेय ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर की यह पावन धरती गंगा-यमुना दोआब की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को समेटे हुए है। उन्होंने बताया कि इस जिले को दर्जा मिले आज 199 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यह अवसर अतीत को याद करने और भविष्य को संवारने का है। हमें अपने प्राचीन कुओं, तालाबों, मंदिरों और पुरातात्विक स्थलों को सहेजना होगा, क्योंकि यही हमारी पहचान हैं। प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने कहा कि जिले में जल-पर्यावरण विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए, ताकि यह क्षेत्र जल संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय शिक्षा का केंद्र बन सके। उन्होंने युवाओं के लिए खेल के अवसर, मैदान और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सुझाव दिया कि महाना ऊसर क्षेत्र को गौ-आधारित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यावरणीय संतुलन दोनों को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा तीर्थ अभियान के माध्यम से हमें अपने गांव, अपने तालाब, अपने मंदिर और अपनी धरती को तीर्थ मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए। यह अभियान सिर्फ सफाई या प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि माटी, जल और विरासत के पुनर्जागरण का राष्ट्रीय संकल्प है। श्री पांडेय ने यह भी कहा कि 10 नवंबर को हर वर्ष फतेहपुर स्थापना दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और संस्कृति से जुड़ सके। इस मौके पर मनीष पांडेय, राम नरेश, आनंदी प्रसाद, राकेश अरोड़ा, गिरीश चंद्र द्विवेदी, प्रीतु, प्रियंका, चंद्रिका प्रसाद, रमेश प्रसाद, सुनीता, हिमांशु, दिव्यांशु, शुभम भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User