विद्युत वितरण खंड प्रथम पुवायां का हाल काफी खराब

आभा गुप्ता और मधु सिंह ने घर-घर जाकर बताया अभियान का महत्व

Wednesday, September 13, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0
विद्युत वितरण खंड प्रथम पुवायां का हाल काफी खराब

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) विद्युत वितरण खंड प्रथम पुवायां का हाल काफी खराब चल रहा है मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी विद्युत विभाग के अफसर अपने कार्यालय में प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जन समस्याओं शिकायतों को सुनने के हेतु उपलब्ध नहीं होते हैं आज लगभग 11:30 बजे अमृत विचार का रिपोर्टर जब बिजली घर पहुंच कर देखा कि अधिशासी अभियंता अपने कार्यालय में मौजूद नहीं है विभाग के एक कर्मचारियों ने बताया कि साहब शाहजहांपुर से अभी नहीं आए हैं अधिशासी अभियंता की तैनाती पुवायां में होने के बाद भी वो जिला मुख्यालय पर रहते हैं और वहीं से पुवाया अप डाउन करते हैं की तभी थोड़ी देर बाद 11 बजाकर 35मिनट पर अधिशासी अभियंता राजकुमार कुर्मी अपने ऑफिस आ गए तब इस संवाददाता ने उनसे मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि वह आज स्थानीय विधायक के कैंप कार्यालय पर विद्युत विभाग के होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए गए हुए थे एसडीओ एवं अवर अभियंता के भी नही उपलब्ध होने को लेकर बताया कि एसडीओ जगदीश सिंह आज अवकाश पर है और अवरअभियंता संजीव शर्मा कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं अधिशासी अभियंता ने बताया कि वह प्रतिदिन अपने कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायत और समस्याओं को सुनकर समाधान करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User