विद्या भारती के विद्यालय संस्कारों की कार्यशाला है-- भार्गव

Feb 3, 2025 - 17:51
Feb 3, 2025 - 17:52
 0  675
विद्या भारती के विद्यालय संस्कारों की कार्यशाला है-- भार्गव

गुना (आरएनआई) बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पुरानी छावनी गुना विद्यालय में बसंत पंचमी एवं विद्यारंभ संस्कार का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पालकी में विराजित मां सरस्वती एवं वेदों की पूजन कर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें सभी अभिभावक माताएं एवं बच्चे पीले वस्त्रों में उपस्थिति रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल जी भार्गव ( सेवानिवृत व्याख्याता) एवं विशेष अतिथि  श्रीमती पुष्पा सरवैया जी (अभिभावक )एवं पंडित जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर जी नागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा रखी गई जिसमें बताया गया कि हमारी भारतीय संस्कृति में 16 संस्कार मानव जीवन में महत्वपूर्ण माने गए हैं जिसमें से एक होता है विद्यारंभ  संस्कार आज 3 से 6 वर्ष के नौनिहालों का  पाटी पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा इस तरह के संस्कार केवल शिशु मंदिरों में ही कराए जाते हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0