विदेशी नागरिक ने एयर गन से किया 12 बंदरों का शिकार, 11 की मौत

Monday, May 5, 2025 - 17:29
Updated: 1 year ago
0
विदेशी नागरिक ने एयर गन से किया 12 बंदरों का शिकार, 11 की मौत

गोवर्धन (मथुरा) (आरएनआई) यूं तो भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली व कीड़ा स्थली मथुरा वृंदावन गोवर्धन व संपूर्ण ब्रज धाम प्यार और प्रीत के लिए जाना जाता है वही थाना गोवर्धन क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग आन्यौर स्थित गोविंद कुंड के पास एक दर्जन बंदरों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने एक विदेशी नागरिक पर एयर गन से बंदरों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी राधा मोहन दास आश्रम में रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बंदरों के शव मिल रहे थे। जिससे वह प्राकृतिक मौत मान रहे थे। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने एक घायल बंदर का उपचार किया और उसके सिर से एयर बुलेट निकाली अन्य मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक 60 से अधिक बंदरों की मौत हो चुकी है। जहा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में बंदरों के लिए केला चना खिलाने वाले श्रद्धालुओं व परिक्रमार्थीयो की भावनाएं आहत हुई है वहीं अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User