भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की बढ़ेंगी मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट अवमानना मामले पर जल्द आदेश जारी करेगा
नई दिल्ली (आरएनआई) सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर कहा है कि वे जल्द ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ आदेश जारी करेंगे। दरअसल याचिका में अदालत की अवमानना करने के आरोप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका तो खारिज कर दी, लेकिन साफ कर दिया कि वे जल्द ही आदेश जारी करेंगे। याचिका खारिज करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम जल्द ही इस पर आदेश पारित करेंगे, लेकिन हम इस याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीते दिनों अपने एक बयान में कहा था कि देश में जितने भी गृहयुद्ध हो रहे हैं, उनके लिए मुख्य न्यायाधीश जिम्मेदार हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए जिम्मेदार है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों एक निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रपति को एक तय समय के भीतर विधेयक पर फैसला लेना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश की आलोचना करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा था कि अगर कोर्ट ही कानून बनाएगा तो संसद को बंद कर देना चाहिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



