विकास यात्रा को सफल बनाने और भरपूर सहयोग के लिए पूर्व विधायक ममता मीना ने माना जनता जनार्दन का आभार

Monday, February 27, 2023 - 00:50
Updated: 4 years ago
0

गुना। 5 फरवरी से 25 फरवरी तक मध्य प्रदेश शासन एवं प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित विकास यात्रा में क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर, चारों मंडल अध्यक्ष, भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी जनपद सदस्यों, सभी सरपंचों, तीनों नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षदगण, क्षेत्र की जनता जनार्दन तथा सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा भरपूर सहयोग किया। इसके लिए पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने कहा कि विकास यात्रा को सफलतम बनाने में आपके सहयोग के लिए दोनों हाथ जोडक़र आभार व्यक्त करती हूँ। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार प्रदेश भर में जनकल्याण के लिए विकास यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में विकास यात्रा चांचौड़ा विधानसभा के गांव-गांव, घर-घर तक पूर्व विधायक ममता रघुवीरसिंह मीना के नेतृत्व में पहुंची। विकास यात्रा के तहत विकास की लहर, हर गांव-हर शहर तक पहुंची और सैंकड़ों विकास कार्य, भूमिपूजन, लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। इसके साथ ही जनहितैषी और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों लाभांवित किया गया। श्रीमती मीना ने कहा कि सरकार द्वारा निकाली गई विकास यात्रा के जरिए किए गए विकास कार्यों से ग्रामीण जनता के साथ-साथ अब गांव का विकास होगा और क्षेत्र की उन्नति होगी। विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए आप सभी का एक बार पुन: आभार।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User