पंचायत मंत्री ने पूरा किया वादा, सेवा भारती को भेंट की दो माह का वेतन

Monday, February 27, 2023 - 00:50
Updated: 4 years ago
0
पंचायत मंत्री ने पूरा किया वादा, सेवा भारती को भेंट की दो माह का वेतन

गुना। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने उन्हें मिलने वाली दो माह का वेतन भेंट स्वरूप सामाजिक संस्था सेवा भारती को प्रदान की है।उन्होंने आज दो लाख रुपये का चेक सेवा भारती के ज़िलाध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी एवं सचिव अखिलेश विजयवर्गीय को सौंपा।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व बमौरी विधानसभा के करके की महु स्थित मऊनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वास्थ शिविर में मंत्री श्री सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे थे,जहां संस्था द्वारा की जा रही जनसेवा से प्रभावित होकर उन्होंने अपने दो माह का वेतन संस्था को सहयोग के रूप में देने की घोषणा की थी,जिसे उन्होंने आज पूरा कर दिया।संस्था के सदस्यों ने बताया कि 
इस राशि को गुना चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों के परिजनों के भोजन के लिए उपयोग में ली जाएगी।सेवा भारती प्रतिदिन ज़िला चिकित्सालय में आने वाले मरीज़ों के परिजनों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है जिसका एक लाख से भी अधिक का खर्चा आता है,वहीं शासन द्वारा कोई आर्थिक अनुदान संस्था को प्राप्त नहीं होता जनसहयोग से ही काम चलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User