सच सामने आने तक अडाणी के बारे में सवाल पूछते रहेंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सच सामने आने तक पार्टी गौतम अडाणी के बारे में सवाल पूछती रहेगी। उन्होंने संसद में उद्योगपति का समर्थन करने के लिये भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया।

Sunday, February 26, 2023 - 20:30
0
सच सामने आने तक अडाणी के बारे में सवाल पूछते रहेंगे : राहुल गांधी
राहुल गांधी

नवा रायपुर, 26 फरवरी 2023, (आरएनआई)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सच सामने आने तक पार्टी गौतम अडाणी के बारे में सवाल पूछती रहेगी। उन्होंने संसद में उद्योगपति का समर्थन करने के लिये भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से शुरू की गई ‘‘तपस्या’’ को आगे बढ़ाने के लिए एक नई योजना तैयार करनी चाहिए और वह पूरे देश के साथ इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस तरह की एक अन्य यात्रा का संकेत दिया।

अडाणी मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दौलत हड़प कर अडाणी देश के खिलाफ काम कर रहे थे।

उन्होंने पार्टी के 85वें अधिवेशन में संबोधन के दौरान कहा, “जब हमने संसद में पूछा कि प्रधानमंत्री का अडाणी से क्या संबंध है तो हमारा पूरा भाषण कार्यवाही से हटा दिया गया। हम संसद में हजारों बार पूछेंगे जब तक अडाणी जी का सच सामने नहीं आता, हम रुकेंगे नहीं।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “मैं अडाणी को बताना चाहता हूं कि उनकी कंपनी देश को ‘नुकसान’ पहुंचा रही है और ‘देश की पूरी अवसंरचना को हड़प’ रही है।”

उन्होंने कहा, “देश की आजादी की लड़ाई एक कंपनी के खिलाफ थी क्योंकि उसने देश की समूची दौलत और बंदरगाहों आदि पर कब्जा कर लिया था।”

उन्होंने कहा, “इतिहास दोहराया जा रहा है। यह देश विरोधी काम है और अगर ऐसा होता है तो पूरी कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ खड़ी होगी।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अडाणी के संबंधों पर सवाल पूछती रहेगी।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User