विकास प्राधिकरण द्वारा ‘श्रीराम चलित मानस‘ अनुभव केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) योगी सरकार अयोध्या के संपूर्ण विकास के लिए तत्पर है राम नगरी आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को उपलब्ध कराएगी  सुविधाएं मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि प्रभु श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में लाखों की वृद्वि की संभावना के दृष्टिगत वर्तमान योगी सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाओं के लिए विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। श्रद्वालुओं की अयोध्या यात्रा को यादगार एवं विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अयोध्या के गुप्तारघाट के समीप सरयू नदी के निकट 75 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा ‘श्रीराम चलित मानस‘ अनुभव केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा टेण्डर के माद्यम से वाराणसी की अभियन्त्रण नामक एजेंसी का चयन किया गया है। इसमें प्राधिकरण द्वारा खुद का धन व्यय नहीं किया जाएगा बल्कि प्राइवेट एजेंसी द्वारा ही निवेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह राम चलित मानस अनुभव केन्द्र श्रीराम के जीवन चरित्र के साथ ही उनके जन्मस्थान अयोध्या एवं उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं परम्परा का अनुभव करायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User