रोजगार मेले' के जरिए युवाओं का भविष्य संवार रही योगी सरकार

अयोध्या क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की इस मुहिम के जरिए वर्ष 2022-2023 में 2650 युवाओं को मिला रोजगार

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार की ओर से इस संबंध में व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के परिणामस्वरूप अयोध्या में वर्ष 2022-2023 में सेवायोजन विभाग की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिससे कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इन रोजगार मेलों में कई कम्पनियां भी शामिल हुईं। मेले के माध्यम से कुल मिलाकर 2650 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। योगी सरकार विशिष्ट पहल के तौर पर जिन रोजगार मेलों के आयोजन कर रही है। रोजगार-स्वरोजगार सृजन का साधन बने इन मेलों में विभागों के भाग लेने से एक ही स्थल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल मिल रहे हैं।
वर्ष 2022,2023 में लगे रोजगार मेले
अयोध्या क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन और रोजगार को लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है। सेवायोजन की तरफ से अब इससे एक कदम आगे बढ़कर सभी विभागों के लिए रोजगार हेल्प डेस्क भी बनाए जा रहे हैं। वृहद रोजगार मेले के जरिये अयोध्या में बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अयोध्या के सहायक निदेशक सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण ने बताया कि 2022-2023 में जिले में 35 वृहद रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिसमें कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष 2650 युवाओं को नौकरी दी गई। रोजगार मेले में कुल मिलाकर 9933 युवाओं ने प्रतिभाग किया था।
बनेंगे रोजगार हेल्प डेस्क
एक ओर, आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे ये रोजगार मेले उपयोगी साबित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से अलग-अलग विभागों में रोजगार हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे। सहायक निदेशक सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण ने बताया कि रोजगार हेल्प डेस्क बनाकर संबंधित विभाग की ओर से रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण व अप्रेंटिस से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User