गुना जिले के रूपये 1818.45 लाख के 129 विकास एवं निर्माण कार्यो का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जिला स्‍तर पर गुना विधायक के आतिथ्‍य में विस. क्षेत्र गुना के विकास एवं निर्माण कार्यो का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

Thursday, February 29, 2024 - 20:01
Updated: 3 years ago
0
गुना जिले के रूपये 1818.45 लाख के 129 विकास एवं निर्माण कार्यो का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
गुना (आरएनआई) विकसित भारत- विकसित मध्‍यप्रदेश कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा व्‍हीसी के माध्‍यम से प्रदेश के 17,549 करोड़ रूपये के विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्‍यास तथा समस्‍त जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ आज राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में किया गया। राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थित रहे।
जिले के विधानसभा क्षेत्र गुना का कार्यक्रम नगर पालिका के माध्‍यम से जिला पंचायत विश्राम गृह में विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य एवं नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता अरविंद गुप्‍ता के आतिथ्‍य में तथा अन्‍य नगरीय निकायों व जपं. बमोरी सहित गुना जिले में रूपये 1818.45 लाख के 129 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
उक्‍त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की नगर पंचायत/ नगर पालिका नगरीय निकाय गुना, आरोन, कुंभराज, राघौगढ़, चांचौड़ा एवं जनपद पंचायत बमोरी में कार्यक्रम के आयोजन के दौरान दिखाया गया। इस दौरान स्‍थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के दौरान विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य ने कहा कि मुख्‍यमंत्री द्वारा गुना जिले में नगर निगम, मेडिकल कॉलेज और विश्‍वविद्यालय आदि कार्यो की घोषणा की गयी है, इसके लिए उनका धन्‍यवाद। गुना में और अच्‍छे कार्य होये, आप सभी के सहयोग की अपेक्षा करता हूं। इसी प्रकार नपा अध्‍यक्ष श्रीमति गुप्‍ता द्वारा भी शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। 
कार्यक्रम के दौरान इस दौरान  जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सावले, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह सहित बड़ी संख्‍या में आम नागरिकगण उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User