विकसित राष्ट्र की नींव के समान हैं स्कूली छात्र-छात्राएं : महेंद्र सिंह किरार

विकसित राष्ट्र की नींव के समान हैं स्कूली छात्र-छात्राएं: महेंद्र सिंह किरार रघुकुल शिक्षा मंदिर में वार्षिकोत्सव आयोजित। 

Jan 30, 2024 - 18:52
Jan 30, 2024 - 18:52
 0  540
विकसित राष्ट्र की नींव के समान हैं स्कूली छात्र-छात्राएं : महेंद्र सिंह किरार

गुना (आरएनआई) स्कूली छात्र-छात्राएं विकसित और उज्जवल राष्ट्र की नींव के समान हैं। इनके भविष्य पर ही निर्भर करेगा कि भारत देश का आगामी समय कैसा होगा। हम शिक्षित बनने की दिशा में अग्रसर हैं, हमारा दायित्व यह भी है कि बच्चों को संस्कारवान भी बनाएं। उन्हें जितना संभव हो सके लोकतांत्रिक मूल्यों से भी अवगत कराया जाए। ताकि वह राष्ट्र का सम्मान और विकास एक साथ कर सकें।

यह बात जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने 29 जनवरी को बमौरी स्थित रघुकुल शिक्षा मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव एवं गणतंत्र दिवस उत्सव को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने स्कूल संचालक और प्रबंधन को सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजनों की शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई भी दी।

कार्यक्रम में एज्युकेशन मॉल के संचालक पुरुषोत्तम कुमार झा, बमौरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी इंद्रभान सिंह यादव, बीआरसी बमौरी कोकसिंह पोरसिया, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के विशिष्ट अतिथि राजीव भार्गव, संभागीय संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप चौकसे, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, चैनसिंह प्रजापति, श्याम सिंह किरार, तलविंदर, देवनारायण गुर्जर, जानू किरार, मिथुन शर्मा, माखन बैरागी, भूपेंद्र सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भजन, गीतों पर भी नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आभार संस्था की संचालक राजकुमारी भगवानलाल साहू ने माना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0