वाणिज्य विभाग में फाइव जी नेटवर्क पर हुआ छात्र जागरूकता कार्यक्रम

Saturday, September 23, 2023 - 15:49
Updated: 3 years ago
0
वाणिज्य विभाग में फाइव जी नेटवर्क पर हुआ छात्र जागरूकता कार्यक्रम

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में "भावी विकास में 5 जी नेटवर्क की भूमिका" विषय पर अतिथि व्यख्यान का आयोजन किया गया। अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिओ हेड राजेश शर्मा में कहा कि 5G नेटवर्क ने स्पीड की बाधा को कम किया है जिस कारण वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा मिला है। तथा इंटरनेट की 5 जी स्पीड के साथ कर्मचारियों में कार्य कुशलता भी बढ़ी है। 5G नेटवर्क में कंपनी डेटा और जेनरेशन के कुशलतापूर्वक उपयोग करने की पूरी क्षमता है। ऐसे नेटवर्क के उपयोग से औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक स्वचालन और रोबोटिक नियंत्रण के साथ इंटेलिजेंट फैक्ट्री सॉल्यूशन के लिए कई प्रमुख उपयोगों को लागू किया जा सकता है। 5 जी केएंटरप्राइज़ और टु-एंड प्लास्टिक और सुपरमार्केट के विपड़ण के लिए का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण स्वरूप सेवा, लिंक या असेंबली से संबंधित इमर्सिव मैकेनिकल ऑपरेशन का भी सक्रिय रूप से उपयोग किया जा सकता है। इनका उपयोग रियल टाइम मशीन-टू-मशीन संचार, संवर्धित रियलिटी स्टूडियो और स्टूडियो और दस्तावेज़ डेटा की निगरानी के लिए भी किया जा सकता है। अतिथि वक्ता डा. यशवर्धन तोमर, सुनील दीक्षित व हरिओम तिवारी ने 5 जी नेटवर्क के लाभ पर प्रकाश डाला। बी. कॉम की छात्रा कशिश, और रिचा ने सभी अतिथियों व शिक्षक का चंदन तिलक कर स्वागत किया। डा. रूपक श्रीवास्तव के कुशल संचालन में चले व्यख्यान में स्वागत भाषण डा. देवेंद्र सिंह ने पढ़ा, डा. गौरव सक्सेना और डा. अजय कुमार वर्मा के संयुक्त संयोजन में हुए कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार डा. कमलेश गौतम ने दिया। इस अवसर पर डा. संतोष प्रताप सिंह, डा. सचिन खन्ना, बृज लाली, अपर्णा त्रिपाठी, अखण्ड प्रताप सिंह, यशपाल कश्यप, देव सिंह कुशवाहा, हरिओम तिवारी, राहुल शुक्ला, अम्बुज वाजपेयी, शैलेन्द्र तिवारी, निशांत मिश्रा, अश्वनी कुमार, अनूप श्रीवास्तव, मोहम्मद चाँद , श्रवण कुमार, प्रेम पाल, आकाश गुप्ता, क़ादिर रज़ा, बुशरा खान, बागीश मिश्रा, अंशु राठौर,अंकुर व मुकेश शर्मा आदि के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User