वजीरगंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 500 से अधिक पेटी डुप्लीकेट रिफाइंड ऑयल बरामद

Thursday, April 23, 2026 - 18:16
Updated: 3 months ago
0
वजीरगंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 500 से अधिक पेटी डुप्लीकेट रिफाइंड ऑयल बरामद

अयोध्या (आरएनआई) अयोध्या शहर में नामी ब्रांड फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वजीरगंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 500 से अधिक पेटी डुप्लीकेट रिफाइंड ऑयल बरामद किया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब अदानी विल्मर लिमिटेड (फॉर्च्यून कंपनी) के सेल्स मैनेजर ने बाजार में नकली प्रोडक्ट बिकने की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरगंज में स्थित गोदाम पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में पैक्ड ऑयल बरामद हुआ, जिस पर फॉर्च्यून ब्रांड की पैकेजिंग की नकल की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि नकली तेल को असली ब्रांड की तरह पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ भी खिलवाड़ हो रहा था।

पुलिस ने मौके से माल जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है, ताकि बरामद तेल की गुणवत्ता की जांच कराई जा सके। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में बरामद ऑयल को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User