वक्फ संबंधी संसदीय समिति की बैठक आज, मसाैदा रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव

बुधवार को वक्फ संबंधी संसदीय समिति की बैठक होने वाली है। जिसमें अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल के नेतृत्व वाली संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा शुक्रवार को है।

Nov 27, 2024 - 05:10
 0  432
वक्फ संबंधी संसदीय समिति की बैठक आज, मसाैदा रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव

नई दिल्ली (आरएनआई) वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति की बुधवार को बैठक होने की संभावना है। समिति सदस्य प्रस्तावित कानून में अपनी ओर से संशोधन पेश कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि समिति संशोधनों पर चर्चा कर प्राप्त समर्थन के आधार पर उन्हें स्वीकार या अस्वीकार करेगी।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल के नेतृत्व वाली संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा शुक्रवार को है। ऐसी संभावना है कि समिति को अपनी मसौदा रिपोर्ट पर चर्चा सहित शेष कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया जा सकता है।

इसके साथ ही जगदंबिका पाल ने पिछले दिनों कहा था कि मसौदा रिपोर्ट तैयार है, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने अधिक गहन चर्चा के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.