मणिपुर में थम नहीं रहा बवाल: विधायकों के घर पर हमले के सिलसिले में महिला गिरफ्तार

11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद जिरीबाम में राहत शिविर से मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चे लापता हो गए थे। इसके बाद ही इलाके में हिंसा बढ़ गई थी। बाद में इन छह लोगों के शव बरामद किए गए थे।

Nov 27, 2024 - 09:40
 0  405
मणिपुर में थम नहीं रहा बवाल: विधायकों के घर पर हमले के सिलसिले में महिला गिरफ्तार

इंफाल (आरएनआई) 16 नवंबर को इंफाल घाटी में विधायकों और मंत्रियों के घरों पर तोड़फोड़ में कथित रूप से शामिल 46 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। विधायकों के घरों पर भीड़ के हमले के सिलसिले में अब तक 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिरीबाम में हिंसा के बाद भीड़ ने तीन भाजपा और एक कांग्रेस विधायक के घरों में आग लगा दी थी। इनमें से एक वरिष्ठ मंत्री भी हैं। 

इससे पहले 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद जिरीबाम में राहत शिविर से मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चे लापता हो गए थे। इसके बाद ही इलाके में हिंसा बढ़ गई थी। बाद में इन छह लोगों के शव बरामद किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि महिला थिंगबैजम सुशीला देवी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को बिशनपुर जिले के नांबोल इलाके में जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वैरोकपम नाओबा मीतेई पर दुकान मालिकों और स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप है। उसके पास से एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।

इस बीच हाल ही में अपहृत किए गए एक चिकित्सा अधिकारी को बचा लिया गया है। इस सिलसिले में एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. नबकिशोर का 22 नवंबर को लांगथबल कुंजा अवांग लेइकाई क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने बाद में फिरौती की मांग की थी। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.