वक्फ बिल पर रार: राहुल गांधी के कुछ न बोलने पर भड़कीं मायावती, बोलीं- नेता प्रतिपक्ष की चुप्पी कितनी उचित?

वक्फ बिल पर संसद में बहस के दौरान कुछ न बोलने पर बसपा प्रमुख मायावती ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष की चुप्पी कितनी उचित है? बिल पर मुस्लिम समुदाय का गुस्सा जायज है। 

Saturday, April 12, 2025 - 12:38
0
वक्फ बिल पर रार: राहुल गांधी के कुछ न बोलने पर भड़कीं मायावती, बोलीं- नेता प्रतिपक्ष की चुप्पी कितनी उचित?

लखनऊ (आरएनआई) शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। वक्फ बिल पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। संसद में लंबी बहस के दौरान वक्फ बिल पर कुछ न बोलने पर भी राहुल पर हमला बोला। 

बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वक्फ बिल को लेकर मुसलमानों का गुस्सा होना स्वाभाविक है। वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में लंबी चर्चा हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना कितना उचित है? उन्होंने सीएए की तरह संविधान उल्लंघन का मामला होने के विपक्ष के आरोप के बावजूद चुप्पी साधे रखी। इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश एवं इंडिया गठबंधन में भी बेचैनी स्वाभाविक है।

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि वैसे भी देश में बहुजनों के हित, कल्याण एवं सरकारी नौकरी व शिक्षा आदि में इन वर्गों के आरक्षण के अधिकार को निष्प्रभावी एवं निष्क्रिय बनाकर इन्हें वंचित बनाए रखने के मामले में कांग्रेस, भाजपा आदि ये पार्टियां बराबर की दोषी हैं। धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी इनके छलावा से बचना जरूरी है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User