लोकसभा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के लिए 14 संकुल प्रभारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Thursday, April 25, 2024 - 17:00
Updated: 3 years ago
0
गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा 14 संकुल प्रभारियों के विरूद्ध लोकसभा निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। 
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए संबंधित संकुल प्रभारियों को अपने संकुल अंतर्गत समस्‍त लोक सेवकों की प्रविष्टि सीईएमएस पोर्टल पर ईपीडीएस लॉगिन से दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। किंतु, मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण उपरांत शिक्षकों द्वारा लोकसेवकों की प्रविष्टि सीईएमएस पोर्टल पर दर्ज करने में लापरवाही बरती गई। संबंधितों द्वारा अपने पदीय दायित्‍वों एवं कर्तव्‍यों का निर्वहन ठीक से नही किया जाकर निर्वाचन जैसे अतिमहत्‍वपूर्ण कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई। 
संबंधितों का उक्‍त कृत्‍य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम 1,2 एवं 3 के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। उक्‍त कदाचरण के लिए संबंधितों के विरूद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत अपना प्रतिउत्‍तर 24 घंटे की समयावधि में कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्‍तुत करने के आदेश जारी किये गये हैं। निर्धारित समयावधि में उत्‍तर प्राप्‍त नहीं होने या समाधानकारक नहीं पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध एक पक्षीय दण्‍डात्‍मक कार्यवाही हेतु प्रस्‍ताव सक्षम अधिकारी को भेजा जावेगा।
इनके विरूद्ध जारी किये गये कारण बताओ सूचना पत्र
जिनके विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं उनमें - विश्‍ववीर सिंह रघुवंशी सकुंल प्रभारी एवं उमावि शा. उत्‍कृष्‍ट उमावि आरोन वि.ख. आरोन जिला गुना, नंदलाल यादव संकुल प्रभारी एवं उमावि शा. कन्‍या उमावि आरोन वि.ख. आरोन जिला गुना, इन्‍द्रभान सिंह यादव (सेवानिवृत्‍त फरवरी 2024) संकुल प्रभारी एवं व्‍याख्‍याता शा. उत्‍कृष्‍ट उमावि बमोरी वि.ख. बमोरी जिला गुना, विजय श्रीवास्‍तव संकुल प्रभारी एवं उमावि शाउमावि परवाह वि.ख. बमोरी जिला गुना, विनायक सोपरा संकुल प्रभारी एवं उमाशि शा.बालक उमावि चांचौडा एवं शा. कन्‍या उमावि चांचौड़ा वि.ख. चांचौड़ा जिला गुना,शंभु सिंह सोलंकी संकुल प्रभारी एवं उमाशि शा.बालक उमावि कुंभराज वि.ख. चांचौड़ा जिला गुना, आशिफ खांन बीईओ गुना प्रभारी एवं प्राचार्य वि.ख. गुना जिला गुना, एसपी नाना प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी शाउमावि क्र.-2 गुना वि.ख. गुना जिला गुना, एससी आर्य प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी शा. उत्‍कृष्‍ट उमावि राघौगढ़ वि.ख. राघौगढ़ जिला गुना, गोपालकृष्‍ण माली संकुल प्रभारी एवं उमाशि शाउमावि जामनेर वि.ख. राघौगढ़ जिला गुना, जैनेन्‍द्र सोलंकी संकुल प्रभारी एवं उमाशि शाउमावि मधुसूदनगढ़ वि.ख. राघौगढ़ जिला गुना, श्रीमति मंजू चंद्रावत संकुल प्रभारी एवं उमाशि शा.कन्‍या उमावि राघौगढ़ वि.ख. राघौगढ़ जिला गुना,विनोद साहू संकुल प्रभारी एवं उमाशि शाउमावि धरनावदा वि.ख. राघौगढ़ जिला गुना तथा  अरविंद तिवारी बीईओ राघौगढ़ प्रभारी एवं उमाशि वि.ख. राघौगढ़ जिला गुना के नाम शामिल हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User