लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Jan 11, 2026 - 22:25
 0  675
लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

दुर्ग, छत्तीसगढ़ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के सदस्यों और पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष आराधना खरे के नेतृत्व में आज लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शास्त्री जी के जीवन और आदर्शों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

शास्त्री जी की सादगी, देशभक्ति, और ईमानदारी को याद करते हुए, महासभा के सदस्यों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष ने कहा, "लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमें सिखाया कि देश की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। हम उनके आदर्शों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे।"

माल्यार्पण पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग द्वारा कर पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बिस्किट नमकीन एवं फल वितरित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री संजय वर्मा , श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री सुमित श्रीवास्तव ,श्री प्रशांत बक्शी , श्री आनंद श्रीवास्तव ,श्री संतोष खरे , श्री अनूप खरे, श्री अभिषेक वर्मा, समाज के महिला विंग से श्रीमती सरोज श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि आलोक श्रीवास्तव ,श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, श्रीमती अराधना खरे,श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव श्रीमती शालिनी जिला सचिव,आशुतोष श्रीवास्तव, श्रीमती सुप्रिया वर्मा, प्रदेश सचिव एवं सुश्री अनन्या खरे उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.