दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट को लेकर हंगामा, BJP की आपत्ति पर AAP के 6 विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान टी-शर्ट को लेकर विवाद हो गया। विपक्षी विधायकों की टी-शर्ट पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत छह विधायकों को मार्शल आउट कर दिया।
हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2024-25 के राज्य वित्त से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जानी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यह रिपोर्ट पेश करेंगी।
सदन में नियम-280 के तहत दिल्ली के विधायकों ने साफ-सफाई समेत कई मुद्दे उठाए। इसके अलावा तीन विधेयक भी सदन में पेश किए जाने हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने साइकिल खरीद को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी का दावा है कि जिन साइकिलों को आप नेताओं ने 4,200 रुपये में खरीदा था, उन्हें सरकार ने 6,957 रुपये की कीमत पर खरीदा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने करीब 1.30 लाख साइकिलों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)