लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, विरोध कर रहे वकीलों पर पुलिस का लाठीचार्ज
लखनऊ में सोमवार सुबह अवैध चैंबरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब विरोध कर रहे वकीलों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, जिसका बड़ी संख्या में मौजूद वकीलों ने विरोध किया।
वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को मनमाना बताया। मौके पर काफी देर तक बहस और धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे वकीलों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।
घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, जबकि वकीलों ने कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)