लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, चौथी मंजिल पर मची अफरातफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Monday, July 20, 2026 - 12:36
0
लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, चौथी मंजिल पर मची अफरातफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख भवन में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:40 बजे चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। करीब 10 बजे दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग कैफेटेरिया से शुरू हुई, जहां से उसने तेजी से आसपास के हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

इंदिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के अनुसार, जिस मंजिल पर आग लगी है वहां कैफेटेरिया, मलेरिया विभाग सहित कई सरकारी कार्यालय संचालित होते हैं। कर्मचारियों ने पहले भवन में उपलब्ध अग्निशमन प्रणाली से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी।

दमकल विभाग की तीन से चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। राहत की बात यह है कि भवन में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User