लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान पहिए से निकली चिंगारी, मचा हड़कंप

Monday, June 16, 2025 - 11:53
Updated: 1 year ago
0

लखनऊ (आरएनआई) उत्तरप्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सऊदी अरब एयरलाईंस से आए एक विमान के पहिए से अचानक चिंगारी और धुआं उठने लगा। विमान SV 3112 रात 10:45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था। हज यात्रा पूरी कर चुके 250 यात्रियों को लेकर यह विमान सऊदी अरब से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जैसे ही विमान टैक्सी-वे पर बढ़ रहा था तब बाएं पहिए से धुआं और चिंगारी निकलती दिखी जिससे पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाई।

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एयरपोर्ट की फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर फोम और पानी का छिड़काव किया। स्थिति पर नियंत्रण पाने में करीब 20 मिनट का समय लगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User