र्जा मंत्री को समाजसेवी ने भेजा मांग पत्र, बिजली आपूर्ति के रोस्टर में बदलाव की मांग

Jun 14, 2025 - 19:49
Jun 14, 2025 - 19:56
 0  162

फतेहपुर (आरएनआई) मलवां ब्लाक के अंतर्गत सौंरा पावर हाउस क्षेत्र में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बिजली आपूर्ति न मिलने से लोग बेहाल हो गए है। पावर हाउस के अंतर्गत गांवों में दी जा रही बिजली आपूर्ति के रोस्टर में बदलाव के लिए रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को शिकायती पत्र भेज कर दोपहर में बिजली आपूर्ति चलवाने की मांग किया है।

क्षेत्रीय निवासी राजेश, गुड्डन, राहुल अग्निहोत्री, अरुण द्विवेदी, संजय, रितिक शुक्ला, कुलदीप, आदि ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बिजली आपूर्ति न मिलने लोग बेहाल हो गए यदि विद्युत विभाग दोपहर में बिजली की आपूर्ति देने लगे तो आम जनमानस को गर्मी से निजात मिल जाएगी।

शिकायतकर्ता समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने बताया कि अभी विद्युत विभाग द्वारा दी जा सप्लाई का समय प्रातः 10 बजे आस पास आती है और दोपहर को 12 बजे के आस पास चली जाती है। वहीं शाम को 5 बजे आती है। दूसरे दिन सुबह 8 बजे जाना है। जिसे परिवर्तन करके दोपहर 12 बजे से साम 5 बजे तक और साम 7 बजे से दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक विद्युत सप्लाई देने की मांग किया दोपहर में बिजली आपूर्ति मिल जाने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी और लोग बीमार भी नहीं पड़ेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0