साइबर ठगी पीड़ित के एक लाख बीस हजार रूपए कराए वापस, पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस टीम का जताया आभार
फतेहपुर (आरएनआई) साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने ऑनलाइन माध्यम से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 120100 रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातें में वापस कराई। खाते में पैसा वापस पाकर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस टीम का आभार जताया।
बताते चलें कि मनीष कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी इटैली थाना हथगाम ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनके वीजा सही करने के नाम पर उनसे कुल 120100 रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर संबंधित बैंक से संवाद कर ट्रांसफर सम्पूर्ण धनराशि 120100 रूपए को होल्ड कराते हुए विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में सकुशल पुनः वापस करा दी गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, निरीक्षक मो0 कमर खान, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, कांस्टेबल प्रवीन सिंह, शुभेन्दु रंजन, अजय कुमार, अरूण कुमार भी शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



