रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण जीवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है -प्रो अजय दुबे

Wednesday, January 31, 2024 - 20:47
Updated: 3 years ago
0
रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण जीवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है -प्रो अजय दुबे

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के क्रीड़ा मैदान में  पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन मुख्य वक्ता रूप में संबोधन करते हुए टी.डी. कॉलेज  बी.एड. विभाग के  विभागाध्यक्ष एवं  वी.ब. सिंह पूर्वांचल विद्यालय   रोवर्स रेंजर्स  जिला कमिश्नर  प्रो अजय कुमार दुबे ने कहा कि रोवर रेंजर्स के द्वारा जीवन निर्माण की दिशाएं  निर्धारित होती हैं रोवर्स रेंजर्स का उद्देश्य जीवन की विभिन्न आवश्यकताओं का समाधान कर जीवन का निर्माण करना है। जीवन निर्माण की विद्या  अध्यापक और अनुशासित छात्र के साथ ही संभव है वर्तमान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं का आयोजन प्रत्येक महाविद्यालय में समय-समय पर और निश्चित रूप से होना चाहिए। रोवर्स  रेंजर्स की संयोजक प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण द्वारा हमें सीख मिलती है कि अच्छाइयों के प्रति हमारी गहरी निष्ठा हो। विचार और आचरण से भी नेक बनना अपना उद्देश्य हो । मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर रीता सिंह ने कहा। कि  अनुशासित व्यवहार द्वारा ही हम अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। डॉ गीता सिंह ने कहा कि भले ही इसमें हमें तात्कालीक असफलता मिले लेकिन हमें सत्य और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहना है। डॉ माया सिंह ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि समस्त छात्र अपने अंदर रोवर रेंजर्स भावना का समावेश करें और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहैं  डॉ विपिन कुमार सिंह ने कहा कि आज के छात्र कल के योग नागरिक हैं इसीलिए आवश्यकता है कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते रहना चाहिए। डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह आवश्यक है कि हम अपने दिन प्रतिदिन के व्यवहार में पर्यावरण समाज जागरूकता और एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना को करते रहे। रोवर्स  रेंजर्स के पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छात्र  छात्राओं को  गांठें बंधन, व्याख्यान, पोस्टर, निबंध ,मार्च पास्ट आदि गतिविधियों को सिखाया गया । प्रशिक्षण शिविर को संपन्न कराने में प्रशिक्षक  राकेश कुमार मिश्रा, ज्ञान चंद चौहान, ,अजय चौहान, नितेश प्रजापति,  निसार अहमद, प्रीति मिश्रा  आदि ने विभिन्न कौशलों  की जानकारी प्रदान किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User