नलकूप विभाग व खतौनी धारक में विवाद की स्थिति उत्पन्न, न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विभाग करा रहा है निर्माण कार्य

Wednesday, January 31, 2024 - 20:49
Updated: 3 years ago
0

सुलतानपुर (आरएनआई) मामला सुलतानपुर जिले के तहसील कादीपुर अन्तर्गत रानीपुर कायस्थ का जहां नलकूप विभाग के सक्षम अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे निर्माण को लेकर बृतन्ती सुत विशम्भर ने अपनी खतौनी के नाम पर सिविल कोर्ट का सहारा लेकर स्थगन आदेश पारित करवा रक्खा है।बृतंन्ती का आरोप है कि मेरी पुश्तैनी जमीन पर स्थगन आदेश के बावजूद नलकूप विभाग जबरदस्ती निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवा रहा है। हमलोगों के मना करने के बावजूद नलकूप विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकारी कार्य में बांधा डालने का हवाला देकर निर्माण कार्य कराना चाहते हैं जहां दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी हुई है। विभाग द्वारा जबरन निर्माण कार्य करवाए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User