रोटरी रॉयल व ऋषभ मोटर्स ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गुड़गांव से आये आईआईटियन समग्र ने भी किया रक्तदान

Oct 27, 2024 - 23:59
Oct 27, 2024 - 23:59
 0  486
रोटरी रॉयल व ऋषभ मोटर्स ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गुड़गांव से आये आईआईटियन समग्र ने भी किया रक्तदान

गुना (आरएनआई) रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 ब्लड डोनेशन चेयरमैन रोटे सुधीर त्रिपाठी द्वारा ऋषभ मोटर्स लिमिटेड ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गुना एवं ग्वालियर में संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया संस्था अध्यक्ष रोटे अंकुर दुसाज ने उक्त जानकारी दी।

इस अवसर पर गुना स्थित ऋषभ  मोटर्स पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 9 यूनिट एकत्र की गयी। रोटरी रॉयल नियमित अंतराल के बाद यह दूसरा शिविर आयोजित था माह जुलाई मे भी रोटरी रॉयल ने 31यूनिट एकत्र किये थे।

रक्तदान शिविर मे रोटे पंकज जैन के पुत्र आईआईटियन समग्र जो की वर्तमान मे गुड़गांव मे पदस्थ हैं,प्रातः गुना पहुंचे जब उन्हें शिविर की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने भी पहुंचकर रक्तदान किया।

इस अवसर पर आयुष जैन पंकज जैन जीतेन्द्र वर्मा ईशान राठौर आदि उपस्थित रहे।
सचिव सुयश देव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0