गुना के थाना म्याना क्षेत्र में देर रात ट्रक चालक का हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल-100 ने उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया 

Oct 28, 2024 - 00:00
Oct 28, 2024 - 00:00
 0  1.1k
गुना के थाना म्याना क्षेत्र में देर रात ट्रक चालक का हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल-100 ने उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया 

गुना (आरएनआई) थाना म्याना क्षेत्र में गुर्जर ढाबा के पास एक ट्रक चालक का स्वास्थ्य खराब हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 26-10-2024 को रात्रि 11:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अमन चिमा तथा पायलेट ब्रजेश प्रजापति ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 40 वर्षीय ट्रक चालक प्रकाश जाट निवासी जिला अलवर, राजस्थान का स्वास्थ्य खराब हो गया था। ट्रक चालक ने स्वयं डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों ने पीड़ित चालक को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल म्याना पहुँचाया।


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0