रोटरी नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 82 रोगियों का हुआ परीक्षण

25 मरीजों का होगा मोतियाबिंद आपरेशन

Sunday, July 2, 2023 - 13:15
0
रोटरी नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 82 रोगियों का हुआ परीक्षण

गुना। जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब गुना के तत्वाधान में मनोज जैन स्वराज के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र, शुगर व बीपी जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन गुना में किया गया।  रोटरी क्लव द्वारा माह के प्रथम रविवार को गायत्री मंदिर के पास रोटरी भवन गुना में सदगुरु संकल्प नेत्र चिकत्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से रोटरी अध्यक्ष सी पी रघुवंशी की अध्यक्षता एवं सचिव प्रवीण सोमानी के निर्देशन में रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रोटरी भवन गुना में किया गया। नेत्र जांच शिविर में सदगुरु के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल पटेल द्वारा 82 से अधिक रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से 25 मरीजों को चिन्हित कर मोतियाबंद ऑपरेशन के लिए सद्गुरु सेवा सकल्प नेत्र चिकित्सालय लटेरी भेजा गया। जहां उनका नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जायेगा। तत्पचात मरीजों को अगले दिवस उनको अपने-अपने घर पहुंचाया जाएगा। शिविर में रोट. शिखर चंद जैन, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, शिविर संयोजक मनोज जैन स्वराज, विकास जैन, मनोज बिंदल, एवं संजीव गर्ग, शंभूनाथ तिवारी, श्याम अग्रवाल, गोपाल सक्सेना, बृजेश अग्रवाल, इनर व्हील की अध्यक्ष पूर्णिमा अग्रवाल सचिव प्रीति सक्सेना, कविता जैन, नीता तिवारी, भावना जैन, सहित सदगुरु सेवा संस्थान कैंप इंचार्ज लखन शर्मा, नीतेश सेन, नीरज दांगी,मोहन सिंह जादौन सहित रोटरी सदस्यों ने शिविर में सहयोग प्रदान किया। रोटरी भवन पहुंचे नेत्र शिवर में मरीजों को निशुल्क दवाईयां वितरण एवं चश्मा की जांच के साथ-साथ उनके रुकने एवं भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User