रुबियो का बड़ा एलान: अगले 5 साल में अमेरिका से ₹47 हजार अरब से ज्यादा का सामान खरीदेगा भारत

Sunday, May 24, 2026 - 11:55
0
रुबियो का बड़ा एलान: अगले 5 साल में अमेरिका से ₹47 हजार अरब से ज्यादा का सामान खरीदेगा भारत

मार्को रुबियो की भारत यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान रणनीतिक साझेदारी, क्वाड सहयोग और बड़े व्यापारिक समझौतों को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि यह यात्रा आने वाले वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दे सकती है।

दक्षिण एशिया मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि क्वाड बैठक में हिस्सा लेने के लिए रुबियो का भारत आना यह दिखाता है कि क्वाड को लेकर अमेरिकी प्रशासन गंभीर है और इसे और मजबूत करना चाहता है।

कुगेलमैन के मुताबिक, मार्को रुबियो ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और अमेरिका की रणनीतिक नीति का सबसे मजबूत साझेदार बताया है। ऐसे में आने वाले समय में रक्षा, समुद्री सुरक्षा और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्ते और गहरे हो सकते हैं।

इस बीच मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अपनी टीम की खुलकर सराहना की। उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम की कोशिशों से भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर यानी करीब 47 से 48 हजार अरब रुपये का सामान खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बताया जा रहा है कि इस संभावित समझौते के तहत ऊर्जा, बिजली, तकनीक और कृषि क्षेत्र से जुड़े बड़े निवेश और खरीद पर फोकस रहेगा। रुबियो ने कहा कि उनकी टीम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी जनता के हित में शानदार काम कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह व्यापारिक समझौता पूरी तरह लागू होता है, तो यह सिर्फ कारोबार ही नहीं बल्कि भारत-अमेरिका रणनीतिक गठबंधन को भी नई मजबूती देगा और वैश्विक राजनीति में दोनों देशों की भूमिका को और प्रभावशाली बना सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User