गर्मी से तपा पूरा देश: विदर्भ में 47.2°C पार, तेलंगाना में लू से 16 मौतें; राहत की बारिश कब आएगी?

Sunday, May 24, 2026 - 11:52
0
गर्मी से तपा पूरा देश: विदर्भ में 47.2°C पार, तेलंगाना में लू से 16 मौतें; राहत की बारिश कब आएगी?

Kदेश इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है। मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मई के अंत तक कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी रह सकता है।

सबसे अधिक तापमान ब्रह्मपुरी में दर्ज किया गया, जहां पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी तापमान 45 डिग्री के पार बना हुआ है। राजस्थान का चित्तौड़गढ़ 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सबसे गंभीर स्थिति तेलंगाना से सामने आई है, जहां सात जिलों में लू लगने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात समीक्षा बैठक की। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सरकारी अस्पतालों को हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि इस भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद भी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में 26 मई तक मानसून दस्तक दे सकता है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में आंधी, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User