रिंद नदी में डूबकर अधेड़ की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की शाम रिन्द नदी में नहाते समय डूब जाने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी गांव निवासी छेदुआ का पुत्र रामखेलावन मजदूरी करता था। शाम पांच बजे घर आने के बाद वह समीप ही स्थित रिन्द नदी में नहाने चला गया। तभी अचानक वह नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। तभी वहां मछुआरों ने उसे देख लिया। आधे घण्टे के बाद उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



