सर्पदंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी
फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनगांव में सड़क किनारे पान की गुमटी लगाए बैठी 65 वर्षीय वृद्ध महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सनगांव निवासी अब्दुल अजीज की पत्नी कुलसुम रोड किनारे पान की गुमटी लगाकर सामान बेंचती थी। बताते हैं कि बुधवार की सुबह उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



