राहुल गांधी का विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र, कहा- 37 तमिल मछुआरों की श्रीलंका से कराएं रिहाई

राहुल गांधी ने लिखा कि 21 सितंबर 2024 को श्रीलंकाई अधिकारियों ने 37 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी की। साथ ही उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया था। इनकी रिहाई कराई जाए। 

Saturday, September 28, 2024 - 18:40
0
राहुल गांधी का विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र, कहा- 37 तमिल मछुआरों की श्रीलंका से कराएं रिहाई

नई दिल्ली (आरएनआई) श्रीलंका की नौसेना द्वारा बार-बार पकड़े जा रहे तमिल मछुआरों की रिहाई कराने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मछुआरों की रिहाई कराने और जब्त की गई नावों को छोड़ने के लिए श्रीलंका के अधिकारियों से बात करने के लिए कहा है।  पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि 21 सितंबर 2024 को श्रीलंकाई अधिकारियों ने 37 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी की। साथ ही उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया था। मयिलादुथुराई से कांग्रेस की सांसद आर सुधा ने मुझे मामले से अवगत कराया। 

पत्र में लिखा गया कि गिरफ्तार मछुआरे छोटे पैमाने पर तट के करीब काम करते हैं। घटना वाले दिन उन्होंने संकट में फंसी एक श्रीलंकाई नाव को बचाने का प्रयास किया था। बताया गया कि मछुआरों ने बचाव में सहायता के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बावजूद श्रीलंका के अधिकारियों ने मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं जब्त की गईं मछली पकड़ने वाली नावें सामूहिक संसाधनों के माध्यम से खरीदी गईं थीं। 

पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा छोटे और सीमांत भारतीय मछुआरों को पकड़ने की बार-बार होने वाली घटनाओं, संपत्ति की जब्ती और भारी जुर्माना लगाने की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि इस मामले को श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उठाएं और मछुआरों और उनकी नौकाओं की शीघ्र रिहाई कराएं। 

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि- हाल के हफ्तों में श्रीलंकाई अधिकारियों की तरफ से तमिलनाडु के मछुआरों को हिरासत में लेने की मामलों में जबरदस्त बढोत्तरी हुई है। इसके साथ ही सीएम स्टालिन ने उनसे राज्य के मछुआरों के पारंपरिक अधिकारों को बनाए रखने के लिए एक स्थायी समाधान खोजने के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User