राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आरोन में हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज, आयोजन समितियों का गठन
गुना_ आरोन (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में आरोन खंड के अंतर्गत आने वाले 12 मंडलों एवं 4 बस्तियों में आयोजन समितियों का विधिवत गठन किया गया।
आज इन सभी आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक अंबिका मैरिज गार्डन आरोन में सम्पन्न हुई। बैठक के मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
खंड संघ चालक श्री भगवान लाल जी शर्मा
प्रांत धर्म जागरण प्रमुख श्री शैलेंद्र तिवारी
जिला सह-कार्यवाह श्री वल्लभ किरार
बैठक में आगामी हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा, कार्ययोजना एवं जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन के निमित्त घर-घर संपर्क के लिए पीले चावल एवं कलश का वितरण आयोजन समितियों को प्रदान किया गया। इन कलशों को बस्तियों एवं ग्रामों के प्रमुख मंदिरों में स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चना की जाएगी। सभी ग्रामों में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी और कीर्तन मंडलियों को हनुमान जी महाराज का झंडा दिया जाएगा।
पूजन पश्चात समितियाँ घर-घर जाकर पीले चावल (पीला अक्षत) वितरित करेंगी और प्रत्येक हिंदू परिवार को आगामी हिंदू सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु आमंत्रण दिया जाएगा। जन-जागरण, परिवार संपर्क और सांस्कृतिक जागृति के लिए हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित यह हिंदू सम्मेलन समाज को संगठित, जागृत एवं संस्कारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। समाज को पंच परिवर्तन की दिशा में संगठित करने के लिए पूरे देश हिंदू सम्मेलन का आयोजन नगर की सभी वस्तियों और मंडलों में सम्पन्न होंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



