राष्ट्रीय महिला आयोग 27 मार्च को हाजीपुर में, दोपहर 12 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष में होगी जन सुनवाई

हाजीपुर और आसपास की महिलाएं अपनी समस्या को लेकर जन सुनवाई में भाग ले सकती हैं । (उमेश कुमार विप्लवी)

Wednesday, March 26, 2025 - 18:43
0
राष्ट्रीय महिला आयोग 27 मार्च को हाजीपुर में, दोपहर 12 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष में होगी जन सुनवाई

हाजीपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय महिला आयोग 27 मार्च, 2025 को हाजीपुर आ रहा है। समाहरणालय सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से जन सुनवाई आयोजित की गई है,  जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर उपस्थित रहेंगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा
आयोजित इस जन सुनवाई में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे महिलाओं से संबंधित मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

राष्ट्रीय महिला आयोग प्रत्येक महिला के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके विषयों को जमीनी स्तर पर संबोधित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए आयोग  " राष्ट्रीय महिला आयोग- आपके द्वार " नामक एक जन सुनवाई का आयोजन कर रहा है।

इस जन सुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों का समाधान करना तथा यथासंभव सभी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने वैशाली जिला और उसके आसपास की सभी महिलाओं से आग्रह किया है कि यदि वे किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित है तो इस जन सुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्या आयोग तक पहुंचाएं।आयोग आपकी प्रत्येक समस्या के समाधान को खोजने के लिए प्रयासरत रहेगा।

सुनवाई में भाग लेने से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु सुश्री निधि आर्य ( 8826674598 ) से संपर्क किया जा सकता है।

जनसुनवाई में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी 
(आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सभी थाना अध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन के साथ भाग लेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User