राष्ट्रभक्ति के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, बलिदान दिवस पर संगोष्ठी में गूंजे राष्ट्रनायक के विचार

Jun 23, 2025 - 15:54
Jun 23, 2025 - 15:55
 0  189
राष्ट्रभक्ति के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, बलिदान दिवस पर संगोष्ठी में गूंजे राष्ट्रनायक के विचार

मथुरा (आरएनआई) भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से सोमवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का शुभारंभ राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्री कांत शर्मा बृज क्षेत्र मंत्री राहुल सिंह,महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर उर्फ राजू यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। विधायक श्री कांत शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारतीय राजनीति में सिद्धांत और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में अलग संविधान, झंडा और व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया था और 'एक देश, एक विधान, एक निशान' के लिए बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था, और आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। बृज क्षेत्र मंत्री एवं संगोष्ठी मुख्य वक्ता राहुल चौधरी ने कहा डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राष्ट्रवाद के संवाहक थे। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के सपनों से जोड़ा और जो राष्ट्र प्रथम की भावना उन्होंने बोई, आज वही विचारधारा देश को दिशा दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य सिर्फ स्मरण करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारना है।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज जब भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है, ऐसे समय में डॉ. मुखर्जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हमें बताता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम सशक्त और संगठित भारत का निर्माण कर सकते हैं। संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक चंद्रपाल कुंतल ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह सुल्तान सिंह तरकर निरंजन सिंह धनगर डीएन गौतम संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी रामकिशन पाठक अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा पवन हिंडोल विजय शर्मा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अमित पाठक विनीत शर्मा कपिल पटेल पार्षद अंकुर गुर्जर पार्षद धनंजय लोधी धर्मेश नौहवार लोकेश तायल मंडल अनीश वर्मा अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय नितिन कौशिक हाकिम सिंह टीटू सुनील तरकर कान्हा शर्मा अजय राजावत प्रकाश गौड़ करतार सिंह लोकेश निषाद सतेंद्र सिरोही युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक गोला सुरभि अग्रवाल रजत बाल्मिक आदि मौजूद थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0