राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई तथा समस्त पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित।

Monday, October 2, 2023 - 13:00
Updated: 3 years ago
0
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस लाइन में दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

हाथरस, (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक  श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन हाथरस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 119वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मान में उन्हे सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन मे बताया गया कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का अप्रतिम योगदान हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर हमारे देश के उन सहस्त्रों ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो एवं क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का बेहतर अवसर है, जिन्होने स्वतंत्रता संग्राम की बलिबेदी पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया । यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो, सिद्धान्तो व उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रसेवा करने का सुअवसर प्रदान करता है। 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु कंबल वितरित किये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार,  क्षेत्राधिकारी  लाइन्स श्री हिमांशु माथुर,  पुलिस उपाधीक्षक श्री जाबेद खां, पुलिस उपाधीक्षक श्री विवेक कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री बिहारी सिंह यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

इसी क्रम मे जनपद के समस्त थानों शाखाओं पर थाना शाखा प्रभारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनो महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User