राशन वितरण की दुकान पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Tuesday, April 16, 2024 - 23:17
Updated: 3 years ago
0
राशन वितरण की दुकान पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

जौनपुर  ।जिला निर्वाचन अधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान को लेकर वोटरों को जागरूक करने की मुहिम को जिला प्रशासन लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
              शहरों और गांव-गांव में मतदाताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए सभी राशन की दुकान पर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए जिला खाद्य एवं रसद विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राशन की दुकानो पर बड़ी संख्या में लोग राशन लेने आतें है, आने वाले उपभोक्ताओं को निष्पक्ष शत-प्रतिशत मतदान के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है और  साथ ही मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।
   नम्बर 70 मियांपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने  किया। उन्होंने मतदान हेतु लोगों को प्रेरित किया तथा उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
                     इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने कहा कि हर व्यक्ति को आभास होना चाहिए कि लोकतंत्र की मजबूती एवं स्वस्थ जनतंत्र में मतदान का बहुत  महत्व है। सभी मतदाताओं का कर्तव्य है कि 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिले का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहने पाए। उन्होने बताया कि जनपद में शासकीय उचित मूल्य दर की 2081 दुकानें हैं, सभी कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि अपने दुकान पर मतदाता जागरूकता बैनर लगाए तथा राशन कार्डधारी परिवार के सदस्यों को प्रेरित करते हुए निर्वाचन से संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाए, इस दौरान राशन लेने आये नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाये।
                 जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि महिला, पुरुष, तृतीय लिंग, युवा व दिव्यांग सभी वोटर अपना वोट अवश्य करें, उन्होंने लोगों से अपील किया कि आपके परिवार के अन्य वोटर जो दूसरे शहरों में रह रहे हैं उन्हें 25 मई को मतदान करने के लिए ज़रुर बुलाये। क्योंकि मज़बूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं का मतदान करना ज़रुरी है।
                  इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, आपूर्ति लिपिक तुफैल अहमद, उचित दर विक्रेता  ईश्वर चंद आदि सहित  राशनकार्ड धारक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User