पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थक की गोली मारकर हत्या

Tuesday, April 16, 2024 - 23:12
Updated: 3 years ago
0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थक की गोली मारकर हत्या

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में मंगलवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुरानी रंजिश को लेकर जिस युवक की हत्या हुई है वह पूर्व सांसद धनंजय सिंह का समर्थक बताया जा रहा है। जबकि मौके पर यह भी चर्चा थी कि वह पूर्व सांसद का गनर भी था सूचना मिलते ही मौके पर रीठी गांव में पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंच गयी थी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव जिला अस्पताल के मरचरी हाउस में रखवा दिया गया है। 

रीठी गांव निवासी स्व. हनीफ अली का 38 वर्षीय बेटा अनीस अली हाशमी रोज की तरह मंगलवार को भी शाम के वक्त बाजार आया था। बाजार से करीब सवा सात बजे वह पैदल ही मोबाइल पर किसी से बात करते हुए घर जा रहा था। घर से 20 मीटर पहले पहंुचा था कि घात लगाकर बैठे बदमाशो ने कांख के पास गोली मार दी। गोली लगते ही अनीस गिर पड़ा। इसके बाद तीनों ने उसके उपर चाकू से वार किया। शोर सुनकर लोग जब तक मौके पर पहुंचते हमलावर वहा से फरार हो गए। परिवार व गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  एसओ यजुवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ घायल अनीस को जिला अस्पताल पहुंचाए। इमरजेन्सी में मौजूद डाक्टर केके पांडेय ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। गांव में जिनसे रंजिश थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एसपी ने कहा कि शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। अपराधी चाहे जो भी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इधर जिला अस्पताल में भी सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर देवेश कुमार, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र, चौकी भंडारी के प्रभारी व अन्य चौकी प्रभारी मौजूद रहे। अनीस के गांव के लोग भी काफी संख्या में पहुंच गए थे। गांव के लोगों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने बताया कि गांव में चल रही पुरानी रंजिश के कारण यह हत्या हुई है। पूर्व सांसद के करीबी व उनके हर चुनाव का संचालन करने वाले अशोक सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।  उन्होंने बताया कि चाकू व गोली मारकर हत्या की गयी है। अनीस पूर्व सांसद का अच्छा समर्थक था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User