रामसेतु कलश में तीनों नदियों का जल भरकर PM Modi ने किया PKC परियोजना का शुभारंभ

 सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया आधुनिक युग का भगीरथ

Tuesday, December 17, 2024 - 14:47
Updated: 2 years ago
0
रामसेतु कलश में तीनों नदियों का जल भरकर PM Modi ने किया PKC परियोजना का शुभारंभ

जयपुर (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान और मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी से नदी जोड़ो अभियान के क्रम में पीकेसी परियोजना का शुभारंभ किया, पीएम ने पार्वती , काली सिंध और चंबल नदी का पानी रामसेतु कलश में भरकर परियोजना की शुरुआत की।

पीएम मोदी ने कहा, अटल जी ने नदियों को जोड़ने का विजन रखा था। उन्होंने इसके लिए उन्होंने विशेष कमेटी भी बनाई। मकसद यही था कि जिन नदियों में जरूरत से ज्यादा पानी है, उसको सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सके। इससे बाढ़ की समस्या और सूखे की समस्या, दोनों का समाधान संभव था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके समर्थन में बातें कही हैं। लेकिन कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की मुश्किलें कम नहीं करना चाहती। हमारी नदियों का पानी बहकर सीमापार चला जाता था, लेकिन हमारे किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता था। कांग्रेस, समाधान के बजाय, राज्यों के बीच जल-विवाद को ही बढ़ावा देती रही।

मोदी ने की भजन लाल सरकार की तारीफ 
पीएम मोदी ने कहा राजस्थान के विकास को नई गति नई दिशा देने में मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है ये पहला साल एक प्रकार से आने वाले अनेक वर्षों की मजबूत नीव बना है और इसलिए आज का उत्सव सरकार का एक साल पूरा होने तक सीमित नहीं है ये राजस्थान के फैले प्रकाश का भी उत्सव है।

20 साल पुराना जल का झगड़ा PM Modi के आशीर्वाद से सुलझा  
कार्यक्रम में शामिल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मैं मध्य प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री जी आपका आभार जताता हूँ आज का दिन आपके आशीर्वाद से बना है 20 साल पुराना जल का झगड़ा हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट तक गया लेकिन आपके प्रयास से ये अब सुलझ गया है एमपी के चंबल क्षेत्र से लेकर पश्चिमी मध्यप्रदेश और राजस्थान के जिलों को इस जल योजना की सौगात आपने दी है हमें आधुनिक युग के भागीरथ के तरह आशीर्वाद मिल रहा है।

जिनके हाथ में यश होता है पुण्य होता है उनका ही लाभ मिलता है
डॉ यादव ने कहा जब समय आता है सच्चे अर्थों में जिनके हाथ में यश होता है पुण्य होता है उनका ही लाभ मिलता है मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने हमें इस योजना के लिए प्रेरित किया और 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार से स्वीकृत की, 70 हजार करोड़ की योजना में हम दोनों राज्यों को केवल 10 पतिशत देना है ये मदद नहीं मिलती तो हमें इतनी राशि जुटाना हमारे बस की बात नहीं थी।

17 दिसंबर राजस्थान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक दिन 17 दिसंबर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा क्यों कि कई दशकों बाद पार्वती, कालीसिंध, चंबल पर आज MOU हो रहा है और ये पीएम मोदी के आशीर्वाद से हुआ है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जल शक्ति मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंती को धन्यवाद देता हूँ।

स्वच्छ पेयजल, सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा, PM का धन्यवाद
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से राजस्थान के 21 जिले में रहने वाले सवा तीन करोड़ लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा, ढाई लाख हेक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई होगी और डेढ़ लाख हेक्टेयर में सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी की सुविधा मिलेगी इस क्षेत्र में स्थापित होने वाले उद्योगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा  इसलिए में प्रधानमन्त्री मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूँ।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User