पालिका प्रशासन ने कलश यात्रा निकालकर माटी और चावल एकत्रित किए, नगर पालिका से निकाली गई अमृत कलश यात्रा

Tuesday, September 12, 2023 - 14:42
0
पालिका प्रशासन ने कलश यात्रा निकालकर माटी और चावल एकत्रित किए,  नगर पालिका से निकाली गई अमृत कलश यात्रा

शाहाबाद हरदोई । केंद्र सरकार की मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा निकालकर पालिका प्रशासन द्वारा मिट्टी और चावल एकत्रित किए गए। मेरा माटी मेरा देश का यह कार्यक्रम पालिका प्रशासन द्वारा 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय से हुआ। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, टी आई अनस खां सहित बड़ी संख्या में पालिका सभासद और नगर पालिका स्टाफ एकत्रित हुआ और अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह अमृत कलश यात्रा सरकारी अस्पताल, दिलेरगंज होते हुए स्टेट बैंक पहुंची। यहां पर डोर टू डोर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका के स्टाफ कर्मियों ने माटी और चावल एकत्रित किए। सफाई निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया शासन के निर्देश पर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत 30 सितंबर तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। जगह-जगह अमृत कलश यात्रा का आयोजन होगा। और डोर टू डोर जाकर चावल और मिट्टी एकत्रित की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, टी अनस खान, लेखाकार असद खान, सज्जू खान सहित बड़ी संख्या में पालिका सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User