हाईवे पर चोरों ने शराब की दुकानों के काटे शटर, पुलिस का सायरन सुनकर भागे, कैमरे का डीवीआर ही ले जा सके चोर

Tuesday, September 12, 2023 - 14:33
0
हाईवे पर चोरों ने शराब की दुकानों के काटे शटर,  पुलिस का सायरन सुनकर भागे, कैमरे का डीवीआर ही ले जा सके चोर

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मौलागंज हाईवे पर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों के चोरों ने शटर काट दिये। चोर पुलिस का सायरन सुनकर भाग निकले लेकिन सीसीटीवी कैमरे का एक डीवीआर ले जाने में सफल रहे। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर सेल्समैनों से पूछताछ की। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मौलागंज हाईवे पर अंबेडकर पार्क के सामने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें स्थापित है। सेल्समेन अतुल तिवारी और एनबी सिंह रात्रि 10:00 बजे के बाद दुकानों को बंद करके घर चले गए। रात्रि तकरीबन 2:00 बजे के बाद चोरों ने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों के शटर काट दिए। इसी दौरान उधर से गुजरी पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर के चोर भाग निकले। सेल्समैन के अनुसार कर अंग्रेजी शराब की दुकान से सीसीटीवी का डीवीआर ले जाने में चोर सफल रहे। सेल्समैन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद पुलिस कर्मियों को आवश्यक का दिशा निर्देश दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User