आयुष्मान भव: कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

स्वास्थ्य एवं शिक्षा सदैव मेरी प्राथमिकता में है : डी एम स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी सेवा भाव को ही सर्वोपरि रखें: डी एम।

Tuesday, September 12, 2023 - 15:19
Updated: 3 years ago
0
आयुष्मान भव: कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

शाहजहांपुर। (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भवः कार्यक्रम, जिसका उद्घाटन दिनांक 13 सितंबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रपति महोदय के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा, की तैयारी की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयुष्मान भव अभियान के कुल 5 घटक हैं जो कि इस प्रकार हैं - सेवा पखवाड़ा,  आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान अर्बन वार्ड। 

बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर 2023 से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।  स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान तथा अंगदान का संकल्प सेवा पखवाड़ा के प्रमुख घटक हैं। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीएम जे ए वाई योजना के अंतर्गत सभी शेष पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण कर दिया जायप्रत्येक शनिवार को हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक सीएचसी पीएचसी पर चक्र अनुक्रम में हर रविवार को आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयुष्मान सभा का आयोजन 02 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। आयुष्मान सभा में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान अर्बन वार्ड्स उन निकायों को दिया जाने वाला दर्ज है जो मार्च 2024 तक तय मानको को पूरा करने में सक्षम प्रतीत हो रहे हैं। 

आयुष्मान भव कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद तथा ब्लॉक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां तय की गई है। अभियान के सफल आयोजन हेतु भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप आशाओं को आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 सितंबर 2023 तक प्रशिक्षण दिया जाना है। 

बैठक में डीएम ने डीपीआरओ घनश्याम सागर को निर्देश दिया कि वे जल भराव वाले स्थान पर एंटी लारवा का छिड़काव करना सुनिश्चित करें जिससे डेंगू से निजात पाने में सफलता मिल सके। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रूटीन हेल्थ सेवाओं में सुधार लाएं, तथा इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गौतम, डीपीआरओ घनश्याम सागर, पीडी डीआरडीए अवधेश राम तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User