घरों के ऊपर से निकली एचटी लाइन, हादसों की आशंका

Friday, September 8, 2023 - 15:30
0
घरों के ऊपर से निकली एचटी लाइन, हादसों की आशंका

 शाहाबाद, हरदोई अमृत विचार। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव में घरों के ऊपर से एचडी एचडी लाइन निकली हुई है जिससे हर समय हादसों का खतरा बना रहता है परंतु विद्युत विभाग शिकायत करने के बाद भी हादसे का इंतजार कर रहा है। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के चठिया पावर हाउस के ग्राम अयांरी के अंतर्गत गांव की गलियों में एचटी लाइन होने के बावजूद 11 हजार लाइन घरों के ऊपर से गुजरी है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर विद्युत विभाग के बड़े अधिकारियों से की जा चुकी हैं । अभी तक किसी कोई कार्यवाही नही हुई है। ऐसा लगता है कि विद्युत विभाग कोई बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है । अभी हाल ही में हरपालपुर में एक लड़की की मृत्यु इसी प्रकार घरों के उपर से लाइन निकलने एचटी कारण हुई थी । ताजा मामला कानपुर का सामने आया है जिसमे एक व्यक्ति की लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही जल कर मौत हो गई। अब देखना है की हरदोई का विद्युत विभाग अयांरी व उरली गांव में गलियों में घरों के ऊपर से 11 हजार लाइन पर क्या कार्यवाही करता है या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है । जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष चठिया पावरहाउस के उरली गाव मे दीपावली के दिन एक व्यक्ति लगभग उम्र 25 वर्ष की तारों के चपेट मे आने से मृत्यु हो गयी थी । इसके बाद भी सम्बन्धित अधिकारी अनदेखी कर घटनाओ को बढ़ावा देने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User